सिटी पोस्ट लाइव : बीजेपी नेता की शर्मनाक करतूत सामने आई है.मध्य प्रदेश की राजधानी जबलपुर शहर में उया है.इस रैकेट का सञ्चालन रानी दुर्गावती मंडल के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी कार्यकर्ता अतुल चौरसिया करता था. पुलिस ने होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में उसे धर दबोचा है. गढ़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई असम की एक युवती की शिकायत के बाद की है.
युवती ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल पहले नौकरी की तलाश में जबलपुर आई थी. इस दौरान उसकी मुलाकात अतुल और शीतल से हुई. दोनों ने उसे होटल में रुकवाया. फिर मोटी कमाई का लालच देकर उसे देह व्यापार में धकेल दिया. पुलिस ने अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है. शीतल दुबे नाम का एक और आरोपी फरार है.
पीड़िता के अनुसार होटल में आने वाले पुरुषों को सीधे उसके कमरे में भेजा जाता था. हर ग्राहक से 2 से 5 हजार रुपए तक लिए जाते थे. लेकिन उसे बहुत कम पैसा दिया जाता था. जब भी वह पैसे मांगती, तो उसे बहला-फुसलाकर चुप करा दिया जाता. कई बार पैसे मांगने पर उसे धमकाया भी जाता था. वह चार महीने पहले किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली थी. वह एक किराए के मकान में रहने लगी. हाल ही में जब उसने अपने बकाया पैसों की मांग की, तो अतुल और शीतल ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. डर के मारे युवती सीधे गढ़ा थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई.
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने होटल में छापा मारा और अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया. शीतल दुबे अभी भी फरार है. पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. होटल पर कार्रवाई करने के लिए गढ़ा थाना पुलिस जबलपुर कलेक्टर को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है.