सिटी पोस्ट लाइव :भीषण गर्मी उमस से अब राहत मिलनेवाली है.मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले दो दिनों तक बारिश का सिस्टम सक्रिय रहेगा. पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश का सिस्टम सक्रिय रहेगा. पटना में भी अगले दो दिन बारिश होने की संभावना है. कोसी-सीमांचल और अंगक्षेत्र के जिलों समेत दक्षिण बिहार के इलाकों में भी आज बारिश और वज्रपात की संभावना है. गया और नवादा में भारी बारिश के आसार हैं. मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, पटना, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर समेत अन्य कई जिलों में वज्रपात की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गयी है.
बिहार के अधिकतर जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी. इस दौरान कहीं-कहीं ठनका गिरने की भी आशंका है. वहीं, नालंदा, शेखपुरा और जमुई में भारी बारिश की संभावना है.मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के पटना सहित गया, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद सहित सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज में मध्यम व तेज बारिश होने की संभावना है.बारिश की संभावना के बावजूद इन जिलों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा.