BPSC TRE 4 Exam: दिसंबर में होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी जानकारी…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार में सरकारी शिक्षक की तैयारी कर रहे उम्मीदवार के लिए बड़ी खबर है। राज्य के शिक्षा मंत्री ने घोषणा करते हुए इसकी जानकारी दी है। वहीं, परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की लगभग 28 हजार सीट खाली है। अब आपका सरकारी शिक्षक बनने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। बता दें, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परीक्षा की तिथि की घोषणा की है। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीपीएससी टीआरई परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। यह परीक्षा 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित कराई जाएगी।

STET परीक्षा (भर्ती से पहले):
आवेदन: 8 सितंबर से 16 सितंबर 2025 तक
परीक्षा: 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025
परिणाम: 1 नवंबर 2025 तक घोषित
TRE-4 (Teacher Recruitment Examination 4.0):
परीक्षा तय: 16 से 19 दिसंबर 2025 तक होगी।

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि राज्य में शिक्षकों का अंतर-जिला तबादला किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को तीन जिलों का विकल्प देने का अवसर मिलेगा। इस प्रक्रिया के लिए विभाग द्वारा विकसित पोर्टल पर 5 सितंबर से 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

Share This Article