सिटी पोस्ट लाइव
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस रिलीज पर एक्टर अनुपम खेर ने पूरी कास्ट को शुभकामनाएं दी है। और लोगों से फिल्म देखने को अपील की है।
रिलीज से पहले ही सुर्खियों में रही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक्टर अनुपम खेर ने दर्शकों से फिल्म देखने की खास अपील की है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और सभी स्टारकास्ट को शुभकामनाएं भी दी है। दरअसल, अभिनेता अनुपम खेर ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी दो तस्वीरें साझा की है। तस्वीरों के साथ अनुपम ने लिखा- ‘विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल समेत द बंगाल फाइल्स की पूरी टीम को फिल्म की रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। यह हमारे समय के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है। जाइए और इसे थिएटर्स में देखिए।’ बता दें, इस फिल्म में अनुपम खेर महात्मा गांधी की रोल में है।
हालांकि, डायरेक्टर और राइटर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज से पहले ही काफी बार विवादों का सामना करना पड़ा। यह फिल्म 1946 के कलकत्ता हत्याओं और नोआखली दंगों पर आधारित है। वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट में अनुपम खेर समेत पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, सिमरत कौर रंधावा, पुनीत इस्सर, सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, प्रियांशु चटर्जी और दिब्येंदु भट्टाचार्य शामिल हैं।