बिहार में कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी,30किमी की रफ्तार से चलेगी हवा.

City Post Live

Bihar Weather Today:

सिटी पोस्ट लाइव : पिछले चार-पांच दिनों से बिहार में मानसून सक्रिय होने से पटना समेत 14 जिलों में भारी बारिश हो रही है.लोगों को उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और पश्चिमी चंपारण गोपालगंज सिवान में भारी वर्षा की संभावना जताई है. 20 जुलाई से प्रदेश में वर्षा का सिस्टम सक्रिय होने के आसार हैं.अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है.जबकि, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सिवान में भारी वर्षा की संभावना है.इसके अलावा प्रदेश के उत्तर मध्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ कम दबाव में परिवर्तित होने के कारण प्रदेश में दो दिनों बाद झमाझम वर्षा की संभावना है.प्रदेश में 20-23 जुलाई के बीच प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई.भभुआ के भगवानपुर में सर्वाधिक वर्षा 160.4 मिमी दर्ज की गई. राजधानी का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस जबकि, 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास के बिक्रमगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया.

भभुआ के रामपुर में 154.2 मिमी, वैशाली के राघोपुर में 143.2 मिमी, सहदेई बुजुर्ग में 118.6 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 126.8 मिमी, शेखपुरा के बरबीघा में 79.4 मिमी, औरंगाबाद के बारुण में 75 मिमी, नालंदा के बिंद में 74.6 मिमी, बांका में 73.4 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 68.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है.किसान धान की रोपनी की तैयारी में जुट गये हैं.

Share This Article