बिहार में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, बढ़ने लगी है गर्मी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : दिल्ली समेत पुरे यूपी-बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है. बारिश अब थम गई है और गर्मी बढ़ने लगी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ( IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और हवाओं के बदलते रुख के कारण बिहार में तापमान तेजी से बढ़ेगा.  बिहार में अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा.

मौसम विभाग के अनुसार ये हवाएं समुद्र तल से 3.1 किमी से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई हैं. इसके अलावा, भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन इसका असर बिहार के मौसम पर नहीं होगा.तापमान और बढ़ेगा. राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 32°C से 34°C के बीच रहने की संभावना है. सबसे कम तापमान 18°C से 20°C के बीच रह सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. इससे लू चलने की संभावना भी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

24 मार्च को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर धूप रही. इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई. सबसे ज्यादा तापमान गोपालगंज में 34.1°C दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान अगवानपुर में 15.1°C दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, गोपालगंज सबसे गर्म रहा और अगवानपुर सबसे ठंडा रहा.

Share This Article