Bihar Weather:
सिटी पोस्ट लाइव :बिहार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है. मौसम विज्ञान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में आंधी-पानी की संभावना है.किशनगंज,सुपौल, अररिया , मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया , खगड़िया एवं कटिहार में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गया, बक्सर, दरभंगा, पटना के खुसरूपुर, जमुई, नवादा, रोहतास, बांका, भभुआ, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, नालंदा, जमुई, बक्सर, समस्तीपुर के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई. गया के इमामगंज में सर्वाधिक वर्षा 108.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई. राजधानी में बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला. दोपहर में तेज हवा के साथ वर्षा से लोगों को उमस से राहत मिली.राजधानी में 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई. पटना व भागलपुर जिले में 31 किमी प्रतिघंटा की हवा की रफ्तार रही. पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस जबकि 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया.
बक्सर के चौसा में 78.2 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 45 मिमी, पटना के खुसरूपुर में 42.4 मिमी, जमुई के गरही में 38 मिमी, नवादा में 37.4 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 34.4 मिमी, भभुआ के चांद में 28.4 मिमी, बांका के बेलहर में 28 मिमी, बक्सर के डुमरांव में 25.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. जमुई में 21.4 मिमी, भभुआ के भगवानपुर में 19.6 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 19.4 मिमी, नालंदा के सिलाव में 19.4 मिमी, समस्तीपुर के शिवजी नगर में 18.2 मिमी, नालंदा के हिलसा में 16.4 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 16.2 मिमी, पटना के बाढ़ मे 16 मिमी, रोहतास के संझौली में 15.6 मिमी में वर्षा दर्ज की गई.
पटना शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.