बिहार में भीषण गर्मी से मचा है हाहाकार.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में गर्मी से लोग बेहाल हैं. तेज धूप और उमस भरी भीषण गर्मी ने सबको परेशान कर दिया है. देर रात उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम बदला. जहां सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई.मौसम विभाग के अनुसार आज, 12 जून को भी भीषण गर्मी का ही यही हाल रहेगा. सुबह से ही पटना सहित कई जिलों में तेज धूप दिखाई देगी.

 आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सीवान और सारण में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है.सुपौल, अररिया और किशनगंज को छोड़कर बाकी जिलों में भी दिन का मौसम हॉट डे जैसा बना रहेगा. पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद सहित दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. पिछले दो दिनों की तरह आज भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बिहार में प्रवेश करने की संभावना है. फिलहाल राज्य में मध्यम गति की हवा के साथ गर्म और उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी. आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, सुपौल, किशनगंज, बेगुसराय, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. यहां का तापमान 40°C के आसपास रहेगा. बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है.  सबसे अधिक तापमान बक्सर में 42.8°C ,गोपालगंज में 41.7°C और डेहरी में 41.5°C तापमान दर्ज हुआ.  भोजपुर में 40.8°C, पटना में 40.7°C, गया में 40.6°C और औरंगाबाद में 40.6°C ,मोतिहारी में 40.5°C, वाल्मीकि नगर में 40.4°C, छपरा में 40.4°C, दरभंगा में 40.4°C और जीरादेई में 40.1°C दर्ज किया गया

TAGGED:
Share This Article