सिटी पोस्ट लाइव :पिछले दो दिन से बिहार मे मौसम का मिजाज बदल बदल हुआ है. झमाझम बारिश हो रही है . भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान अन्य भागों में मानसून गतिविधियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है.
प्रदेश के आठ जिलों के भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, गया एवं पश्चिम चंपारण में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में मौसम में बदलाव आने के साथ छिटपुट वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. गुरुवार को राजधानी में दो मिमी वर्षा दर्ज की गई. बीते 24 घंटों के दौरान गया जिले के इमामगंज में सर्वाधिक वर्षा 130.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि नवादा, औरंगाबाद , पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, भभुआ, सिवान, मुंगेर में वर्षा दर्ज की गई.
गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. बीते 24 घंटों के दौरान गया जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई. औरंगाबाद में 58.4 मिमी, नवादा के रजौली में 52.6 मिमी, पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 48 मिमी, सिवान के दरौली में 36.2 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 35 मिमी, गया के टनकुप्पा में 35 मिमी, मुंगेर के धरहरा में 33.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई. पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियल तथा न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा.