बिहार में शुरू हो गई है कंपकंपी वाली ठंड, 10 डिग्री से नीचे पहुंचेगा पारा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :  बिहार में शुक्रवार से अचानक मौसम में बड़ा तब्दीली आ गया है.ठंडी हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी है. ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. पटना में बढ़ी ठंड के कारण बाजारों में शाम 6 बजे से ही सन्नाटा पसर गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.  15 दिनों में राजधानी समेत पूरे प्रदेश में कंपकंपी वाली ठंड पड़ेगी. तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचेगा.

शुक्रवार को पूसा का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.मधुबनी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा. वहां का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.राजधानी की हवा में गुरुवार को 70 प्रतिशत आर्द्रता रिकार्ड की गई. हिमालय के पर्वतीय इलाके में भारी बर्फबारी हो रही है. पश्चिमोत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चपेट में पूरा प्रदेश है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 15 पन्द्रह दिनों में राज्य में तापमान के न्यूनतम स्तर पर जाने की उम्मीद है.दिसंबर के अंतिम 15 दिनों में शुक्रवार को ठंड सर्वाधिक रिकार्ड की गई है. राज्य में बर्फीली हवाओं की गति बढ़ने के साथ-साथ लोगों को गलन महसूस होने लगी है.  सूर्यास्त के बाद के राजधानी के तापमान में काफी गिरावट आ रही है. शुक्रवार की शाम सात बजे ही बाजारों में ठंड के कारण भीड़ कम होने लगी. रात्रि नौ बजे तक तो बाजारों में सन्नाटा पसर गया. ठंड का असर राजधानी की सड़कों पर साफ़ दिखाई दे रहा है.

Share This Article