सिटी पोस्ट लाइव
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली में हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार जल्द ही राजद के साथ आने वाले हैं, और यही कारण है कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं की।
भाई वीरेंद्र ने कहा,”घबराइए नहीं, नीतीश जी हमारे साथ आ रहे हैं, इसलिए वे दिल्ली नहीं गए।” उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले चुनाव में राजद, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ाई लड़ेगा और इस संबंध में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर उठ रहे सवालों पर भी भाई वीरेंद्र ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। भाई वीरेंद्र के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।
उन्होंने आगे कहा ये पार्टी का शिर्ष नेतृत्व तय करेगा कि किसको बनना है, किसको नहीं बनना है, कौन जा रहे है, कौन नहीं जा रहे है। इससे पार्टी पर असर पडने वाला नही है। लेकिन जनता बाबू हमारे राष्ट्रीय जानता दल (राजद) के साथ है आगे भी साथ रहेंगे। कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि इंडिया गठबंधन है, महा गठबंधन है और गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ा जाएगा।