बिहार सत्याग्रह आश्रम में  60 दिन में एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग देंगे PK, जानें आश्रम में क्या-क्या खास?

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : BPSC अभ्यर्थियों के लिए पिछले 14 दिनों से आंदोलनरत प्रशांत किशोर ने अपना अनशन तोड़ दिया है.अब  सत्याग्रह की घोषणा कर दी है.प्रशांत किशोर अपने सत्याग्रह के दौरान  पटना में गंगा नदी के किनारे बने बिहार सत्याग्रह आश्रम में  60 दिन में एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग देगें.दो एकड़ में जर्मन हैंगर से बने इस मॉडर्न आश्रम में राज्य भर के युवाओं, महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. सोशल मीडिया और वॉलंटियर के माध्यम से युवाओं को जानकारी दी जा रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रशांत किशोर की प्रोफेशनल टीम JSPT की  एक डेडिकेटेड टीम भी इस पर काम कर रही है. सभी का पहले रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. उनकी काउंसिलिंग होगी. उनके इंटरेस्ट के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा. फिलहाल एक लाख युवाओं को इस ट्रेनिंग से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. 3 दिन की, 7 दिन की और 21 दिन की तीन तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी.  ट्रेनिंग के पूरे मॉड्यूल को तीन हिस्से में बांटा गया है.राइट्स- इसके तहत महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकार की जानकारी दी जायेगी. न केवल उन्हें जानकारी दी जाएगी बल्कि प्रैक्टिकल करके भी उन्हें बताया और समझाया जाएगा.वैल्यू- इसके तहत उन्हें अलग-अलग चीजों की वैल्यू बताई जाएगी.

 आश्रम में रहने वाले को हर हाल में सुबह 5 बजे जगना होगा. शाम में आश्रम की लाइट्स 9-10 बजे के बीच बंद हो जाएगी. इसी में इन्हें मोटिवेशनल और इंस्पिरेशनल स्टोरी दिखाई जाएगी.स्किल- तीसरे हिस्से में इन्हें अलग-अलग चीजों की स्किल्स सिखाई जाएंगी. जैसे-किन्हीं को सोशल मीडिया के माध्यम से पैसा कमाना हो या फिर सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए.उनकी दिलचस्पी के हिसाब से उन्हें स्पीकिंग स्किल, लिसनिंग स्किल और रीडिंग कैपेसिटी डेवलप करने की तरकीब बताई जाएगी.इस ट्रेनिंग कैंप से प्रशांत किशोर वॉलंटियर तैयार करेगें. यहां से ट्रेंड लोगों के माध्यम से जनसुराज बिहार के हर गांव तक अपनी बात पहुंचाएगा. उन्हें बताया जाएगा कि हमारा बिहार कहां था? बिहार का इतिहास कितना स्वर्णिम रहा है और आज हमारे बिहार की क्या स्थिति है?

यहां से ट्रेनिंग पाने वाले युवाओं की पहली खेप 19 जनवरी को निकालने की तैयारी है. इसके तहत जनसुराज के युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा की अगुआई में 500 से ज्यादा बाइक रैली निकाली जाएगी. इसका नाम जनसुराज युवा संघर्ष यात्रा दिया गया है. इस यात्रा में शामिल होने के लिए अभी तक 1429 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.लेकिन सबसे ख़ास बात कि इस बीच आनंद मिश्रा के जन-सुराज में बने रहने को लेकर संसय पैदा हो गया है.सूत्रों के अनुसार आनंद मिश्रा बीजेपी के संपर्क में हैं.वो बीजेपी के टिकेट पर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं.

Share This Article