वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में मीराबाई चानू ने देश का नाम रौशन कर इतिहास रच दिया है। इससे पहले भी वे कई बार विश्व स्तर पर देश का लोहा मनवा चुकी है।
भारत की शान मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। इंटरनेशनल लेवल पर लंबे अंतराल के बाद वापसी करते हुए चानू ने सिल्वर मेडल लाया है। हाल ही में नॉर्वे के फोर्डे में आयोजित वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में भाग लिया था। बता दें, इस खास प्रतियोगिता में यह उनका तीसरा पदक है, जिससे मीराबाई चानू कुंजारानी देवी (7) और कर्णम मल्लेश्वरी (4) के बाद दो से अधिक विश्व चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय भारोत्तोलक बन गई हैं। हालांकि, 31 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी ने अनुभवी प्रदर्शन करते हुए अपना टोक्यो ओलंपिक वाला प्रदर्शन दोहराया है। वे लंबे दौर से चोट और सर्जरी से गुजर रही थी,उसके बाद यह पहला मौका है जब वे इंटरनेशनल लेवल पर भाग ली। वहीं, एशियन गेम्स 2023 में भी चानू को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा था।
गौरतलब है कि 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने स्नैच में 84 किलो और क्लीन एंड जर्क में 115 किलो उठाकर कुल 199 किलो भार के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि स्वर्ण पदक उत्तर कोरिया की रि सोंग गुम (213 किलो) और कांस्य पदक चीन की थान्याथन के नाम रहा। वहीं, क्लीन एंड जर्क में मीराबाई चानू ने शानदार 115kg उठाकर कुल 1kg की बढ़त हासिल की और भारत के लिए रजत पदक सुनिश्चित किया।