‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में ED ने दाखिल की चार्जशीट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :लोकसभा चुनाव के पहले लालू परिवार की घेराबंदी जांच एजेंसियों ने तेज कर दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है.इस चार्जशीट में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi), मीसा भारती (Misa Bharti), हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी समेत अमित कत्याल का नाम शामिल है. इसके अलावा, इस मामले में दो फर्मों पर भी आरोप लगाया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को आज ही चार्जशीट और दस्तावेजों की ई-कॉपी भी दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब इस मामले को लेकर अदालत में 16 जनवरी, 2024 को सुनवाई होगी., लालू परिवार (Lalu Yadav Family) मुश्किलें फिर बढ़ गईं हैं.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर हमला बोला है.उन्होंने कहा कि इस परिवार में भ्रष्टाचार की परम्परा चली आ रही है.पूरा परिवार ही भ्रष्टाचार  में फंसा हुआ है.

Share This Article