सिटी पोस्ट लाइव :बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक की. अचानक बीजेपी कार्यालय में बुलाए गए इस कोर कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण चर्चा की गई.बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सूची पर आम सहमति बनाने की कोशिश की गई. जल्द प्रदेश कमेटी की घोषणा करने पर सहमति बनी.
कोर कमेटी की बैठक में जल्द प्रदेश कमेटी की सूची जारी कर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ.सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में अगले महीने तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संदेश देकर क्षेत्र में लग जाने की बात कही गई.आगामी 4 मई को प्रधानमंत्री मोदी खेलो इंडिया के उद्घाटन करेगें. पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन का कार्यक्रम भी तय है.
इस बैठक में मौजूदा हालात की भी चर्चा की गई जिसमें पहलगाम घटना की बात प्रधानमंत्री मोदी के पटना आगमन पर संशय बना हुआ है. अगर यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय के तरफ से फाइनल किया जाता है तो जोर जोर से लगने की भी बात की गई.साथ ही पहलगाम घटना को लेकर जनता के बीच केंद्र सरकार के तैयारी और विपक्ष पर हमलावर रहने की भी रणनीति बनाई गई.