बाबा साहब के अपमान के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, निकाला ‘आंबेडकर सम्मान मार्च’

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
रांची ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के विरोध में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत झारखंड में भी ‘अंबेडकर सम्मान मार्च’ का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पुराना उच्च न्यायालय के प्रवेश द्वार पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कांग्रेस भवन से उपायुक्त कार्यालय तक किया गया। मार्च की समाप्ति के बाद अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन उपायुक्त की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को दिया गया।

देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपनी जमीन तक गिरवी रखी गांधी जी के सिद्धांतों पर जीवन पर्यंत चलने वाले टाना भगत भी बाबा साहब के सम्मान में और संविधान को बचाने के लिए सम्मान मार्च में शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि अमित शाह की बाबा साहब पर टिप्पणी ने संविधान के ढांचे को महत्वहीन बना दिया है जो समाज को समान भागीदारी के उनके अधिकार को मान्यता देता है। अंबेडकर जी की अध्यक्षता में तैयार संविधान एक विरासत है जो भारत के लोकतंत्र को मजबूती देता है। स्वतंत्रता संग्राम के बड़े विभूतियां में से एक बाबा साहब का अपमान कांग्रेस कतइ बर्दाश्त नहीं करेगी। अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी को भाजपा प्रमुख तथा प्रधानमंत्री छोटी घटना मानते हैं जिससे साफ होता है की ऐतिहासिक रूप से उत्पीड़ित समुदाय के अपमान की कीमत पर भाजपा अपनी मंशा देश में लागू करना चाहती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

संविधान बदलने के अपने चिर परिचित एजेंडे को लागू करने की दिशा में उठाया गया यह कदम सोची समझी रणनीति के तहत उठाया गया है। वंचितो, पिछड़ों, दलित, अनुसूचित जनजातियों सामान्य नागरिक के अधिकारों का समावेशी ग्रंथ का नाम संविधान है, जिसके मूल प्रस्तावना में ही भारत के लोकतंत्र की आत्मा है। अंबडेकर सम्मान मार्च में मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, सुबोध कांत सहाय, डॉ रामेश्वर उरांव, राजेश ठाकुर सुरेश बैठा, बंधु तिर्की, राजीव रंजन प्रसाद, रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान, कुमार गौरव के एन त्रिपाठी, राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुजनी, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, टाना भगतगण आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

Share This Article