भाभी के साथ देवर की भीड़ ने करा दी शादी.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया है.भीड़ जब चाहे जो चाहे फैसला ले सकती है.आरा में भीड़ के कानून का एक हैरत-अंगेज मामला सामने आया है. आरा में भाभी से चोरी छिपे मिलने आए युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने उसकी शिव मंदिर में भाभी के साथ  शादी करवा दी.चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में मौसेरे भाई की पत्नी से मिलने आया था.ग्रामीणों ने लडके को भाभी के कमरे में पाकर तुगलकी फरमान सूना दी. ग्रामीणों ने मिलकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ उसकी शादी भाभी के साथ करवा दी.

 पूरा मामला मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव का है. तरारी थाना क्षेत्र के देव चंदा गांव का है. 24 वर्षीय दिलीप कुमार का प्रेम-प्रसंग चरपोखरी थाना क्षेत्र के रहने वाली रानी से पिछ्ले ढाई सालों से चल रहा था. रानी की शादी प्रेमी दिलीप के मौसेरे भाई सोनू चौधरी से 27 फरवरी 2022 में चौरी थाना अंतर्गत डीलिया लख गांव में हुई थी. शादी के बाद बाद रानी अपने ससुराल रहने लगी थी. रानी का पति सोनू और दिलीप बचपन से एक ही साथ बड़े हुए हैं.रानी शादी के बाद अपने ससुराल आ गई. इसी बीच दिलीप और रानी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. दिलीप ने भाभी के पास ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया. जब भी घर पर पति सोनू नहीं रहता था, रानी दिलीप को अपने पास बुला लेती थी. यह सिलसिला दो महीने तक चलता रहा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दोनों की आशिकी की भनक रानी के पति सोनू को लगी.छह माह पहले रानी एवं दिलीप को उसके पति सोनू ने रंगे हाथ पकड़कर लिया. दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई. इस बीच दिलीप ने रानी से वादा किया कि हर वो सुख उसे देगा जो एक पति देता है. रानी अपने मायके कोयल गांव आ गई. दिलीप उसके मायके कोयल गांव चोरीछिपे मिलने आया करता था.जब रानी ने शादी करने की बात दिलीप से बोली तो वह टालमटोल कर मना करने लगा. इसी बीच रानी के बुलाने पर एक बार फिर अपने दोस्त के साथ मिलने के लिए उसके घर पहुंचा. दोनों एक कमरे में चोरीछिपे बात कर थे, तभी ग्रामीणों को भनक मिली. वो लड़की के घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया. ग्रामीणों ने प्रेमी दिलीप को धर दबोचा और हंगामा शुरू कर दिया. पंचायत बुलाई गई. काफी देर तक तक हाइ वोल्टेज ड्रामा के बाद ग्रामीण और परिजनों ने आपसी सहमति से प्रेमी–प्रेमिका की शादी कराने का निर्णय लिया गया.

इस दौरान प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था. उसका कहना था कि लड़की को तलाक नहीं मिला है तो मैं कैसे शादी कर लूं. रानी का पहला पति सोनू का कहना था कि मैं इस लड़की को नहीं रखूंगा. अगर दिलीप से शादी करना चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं. जहां भी पत्नी को खुशी मिलती है, वहां रहे. रानी अपनी प्रेमी दिलीप के साथ के साथ रहना चाहती थी. कोयल गांव के ही शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करवा दी. शादी के दौरान पंचायत के तरफ से एक रजामंदी का लेटर भी सौंपा गया है.

Share This Article