सिटी पोस्ट लाइव
बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर सुपर 4 में पहुंचने की उम्मीदें कायम कर ली है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की असली परीक्षा होगी।
गेंदबाजी के बदौलत बांग्लादेश ने अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत हासिल की है। एशिया कप के 9वें मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रनों से रौंद दिया है। लेकिन अब भी अफगानिस्तान को सुपर 4 में पहुंचने की उम्मीद कायम है, बस अगले मुकाबले में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। वहीं, अगर श्रीलंका जीती तो बांग्लादेश क्वालीफाई कर जाएगा। मैच की बात करें तो मंगलवार को शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन ही बनाए। बांग्लादेश की तरफ से तंजिद हसन ने 52 रन बनाए और सैफ हसन ने 30 रनों का योगदान दिया। और विपक्षी टीम की गेंदबाजी से राशिद खान और नूर अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए।
हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। उसके बाद ऊमरजई और राशिद ने आखिर में मैच जिताने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बांग्लादेश की ओर से नसुम अहमद, तस्कीन अहमद और रिशाद हुसैन को 2-2 विकेट मिले। तो वहीं तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट झटके।