सिटी पोस्ट लाइव :पाकिस्तान में 9 मई की देर रात अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 बताई जा रही है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप देर रात करीब 1 बजकर 44 मिनट पर आया.भारत से चल रहे तनाव के बीच जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए, लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, अब तक फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि क्या इस भूकंप की वजह से वहां जानमान का नुकसान हुआ है या फिर नहीं. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के शहर क्वेटा के करीब महसूस किए गए.
भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान तक आम नागरिकों को निशाना बना रहा है. उन पर ड्रोन से हमला कर रहा है. हालांकि, भारतीय सेना पाकिस्तान के कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है.bharat पाकिस्तान के बीच बनते युद्ध के हालात को ध्यान में रखते हुए पुरे देश में हाई अलर्ट जारी किया गया है.बिहार में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है.