Contents
- सिटी पोस्ट लाइव :पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तुष्टिकरण के खेल में सबको पीछे छोड़ दिया है.उन्होंने विधान सभा में वक्फ बिल वापसी का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित करवा दिया है.पश्चिम बंगाल विधानसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करने वाले प्रस्ताव पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर मुसलमानों को निशाना बनाने को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, एक खास समुदाय को निशाना बनाना BJP के विभाजनकारी एजेंडे के अनुकूल है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की. उन्होंने बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर मुसलमानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. साथ ही वक्फ विधेयक के संसद में पारित होने पर संदेह जताया है.
सिटी पोस्ट लाइव :पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तुष्टिकरण के खेल में सबको पीछे छोड़ दिया है.उन्होंने विधान सभा में वक्फ बिल वापसी का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित करवा दिया है.पश्चिम बंगाल विधानसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करने वाले प्रस्ताव पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर मुसलमानों को निशाना बनाने को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, एक खास समुदाय को निशाना बनाना BJP के विभाजनकारी एजेंडे के अनुकूल है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की. उन्होंने बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर मुसलमानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. साथ ही वक्फ विधेयक के संसद में पारित होने पर संदेह जताया है.
प्रस्ताव पर बहस के दौरान ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र ने इस मामले में राज्य सरकारों को नजरअंदाज किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘केंद्र ने वक्फ विधेयक पर हमसे परामर्श नहीं किया.’सीएम ममता बनर्जी ने विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की चर्चा में विपक्षी सदस्यों को चुप कराने के लिए भी बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने बनर्जी ने दावा किया, ‘जेपीसी में विपक्षी सदस्यों को बोलने की अनुमति नहीं है. इसीलिए उन्होंने इसका बहिष्कार किया है.’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने केंद्र पर मुसलमानों को निशाना बनाकर विभाजनकारी एजेंडा आगे बढ़ाने का आरोप लगाया.