सिटी पोस्ट लाइव : महागठबंधन की बैठक मे सीट शेरिंग फॉर्मूले पर चर्चा होने के बाद अब ये खबर आ रही है कि तेजस्वी यादव ने बड़ा दल के नेता होने के नाते बड़ा दिल भी दिखाया है. पिछले चुनाव मे 144 सीटों पर लड़नेवाला आरजेडी इसबार अपनी 15 से 20 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ेगा.सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव 125 से 130 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी सीटें सहयोगी दलों के बीच बाँट देंगे. काँग्रेस को काम से काम 60 सीटें और वाम दलों को 25 से 30 सीटें मिलने की चर्चा है.
मुकेश साहनी की वीआईपी पार्टी और पशुपति पारस की एलजेपी को भी तेजस्वी यादव साथ लेकर चलना चाहते हैं . सूत्रों के अनुसार मुकेश साहनी की वीआईपी पार्टी को 15 से 17 सीटें मिल सकती हैं और बाकी बची सीटें पशुपति पारस के हिस्से मे जा सकती हैं. लेकिन अभितक महागठबंधन की बैठक मे पशुपति पारस को आमंत्रित नहीं किया गया है । सूत्रों के अनुसार काँग्रेस पार्टी , वाम दलों और मुकेश साहनी के साथ सीट बटवारा फाइनल हो जाने के बाद पारस के बारे मे तेजस्वी यादव फैसला लेगें.