मांझी ने RJD पर बोला हमला
सिटी पोस्ट लाइव: आरजेडी के पूर्व सांसद दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की बरसी को लेकर सियासत तेज है.आरजेडी की तरफ से मोहम्मद शहाबुद्दीन की बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट किया गया जिसके जवाब में जीतन राम मांझी भड़क गए .जीतन राम मांझी ने आरजेडी को खूब खरी-खोटी सुना दी.जीतन राम मांझी ने लिखा कि ‘चुनाव जो ना करवाए’, जिनके इंतकाल पर लालू यादव एंड कंपनी के मुंह से शोक के एक लफ्ज तक ना निकलें, आज वह उनकी बरसी पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. खैर मैं आज भी यही दुआ करता हूं…मरहूम शहाबुद्दीन साहब को खुदा जन्नत में ऊंचा मुकाम दें.
आरजेडी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद मरहूम मोहम्मद शाहबुद्दीन साहब के यौमे वफात पर राजद परिवार ख़िराज-ए-अकीदत पेश करता है. अब इसी पोस्ट पर जीतन राम मांझी ने हमला बोला है.मोहम्मद शहाबुद्दीन का जन्म 10 मई 1967 को सीवान में हुआ था. शहाबुद्दीन ने 19 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा और 1990 में जेल में रहते हुए निर्दलीय विधायक का चुनाव जीता. उनका अपराध का इतिहास 2001 से और गहराया जब उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारा, जिससे गोलीबारी में 10 लोग मारे गए.