‘राजीव गांधी के वादे को कांग्रेस ने नहीं निभाया’

Rahul
By Rahul

, इतिहास के पन्नों से ये क्या निकाल लाए प्रशांत किशोर?

सिटी पोस्ट लाइव : जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने पुचः है कि  उन्हें बिहार चुनाव के समय ही क्यों बिहार याद आता है।  प्रशांत किशोर ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा, ‘राहुल गांधी को बिहार केवल चुनाव के समय ही क्यों याद आता है? चाहे राहुल गांधी हों या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वे चुनाव के दौरान यहां आते हैं और मतदान समाप्त होते ही गायब हो जाते हैं। ‘

किशोर ने बिहार की कानून व्यवस्था की स्थिति की राहुल गांधी द्वारा की गई आलोचना पर निशाना साधा।  किशोर ने सवालिया लहजे में पूछा, ‘राहुल गांधी अब अपराध की बात करते हैं, लेकिन जब लालू प्रसाद का जंगल राज जोरों पर था, तब वह कहां थे? उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थी।  तब उन्होंने कानून व्यवस्था का मुद्दा क्यों नहीं उठाया?’किशोर ने कहा, “क्या राहुल गांधी ने कभी बिहार के किसी गांव में एक रात भी बिताई है? भाषण देना आसान है। लोगों के साथ रहना और उनका दर्द समझना कुछ और ही है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article