राबड़ी देवी ने खाली किया आवास, रात के अंधेरे में शिफ्ट किया जा रहा सामान…

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देबी ने अपना बंगला खाली करना शुरू कर दिया है. रात के अंधेरे में राबड़ी देवी के आवास से सामान खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. रात के अंधेरे में समान शिफ्ट किया जा रहा है. 10 सर्कुलर रोड से सामान निकालने की शुरुआत हो गई है. छोटी गाड़ियों से पौधा और अन्य गार्डन समान निकालने की तस्वीर समाने आई है. फिलहाल पौधे और गार्डन का फूल और गमला शिफ्ट किया गया है.

राबड़ी देवी विधान परिषद् में विपक्ष की नेता हैं और करीब 16 जनवरी 2006 से 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रह रही थीं. अब सरकारी आदेश के तहत उन्हें हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय पूल आवास बंगला नंबर 39 में स्थानांतरित किए जाने का निर्णय हुआ है. भवन निर्माण विभाग ने कहा है कि विधान परिषद् में विपक्ष के नेता के लिए यह बंगला निर्धारित किया गया है.राबड़ी देवी का आवास खाली किया जा रहा है उस समय लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों फिलहाल पटना से बाहर हैं. राबड़ी देवी को आवास को खाली करने निर्देश पहले ही दे दिया गया था. 25 नवंबर को भवन निर्माण विभाग ने निर्देश दिया था. आज 25 दिसंबर को एक महीना पूरा हो रहा है. हालांकि, आरजेडी की तरफ से फिलहाल सामान शिफ्ट किए जाने को लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने फैसला लिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला छोड़ना पड़ेगा. प्रशासन की ओर से इसके निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं और उनके लिए नया बंगला भी आवंटित कर दिया गया है. अब रात के अंधेरे में राबड़ी देवी के आवास से सामान खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. राबड़ी देवी विधान परिषद् में विपक्ष की नेता हैं और करीब 16 जनवरी 2006 से 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रह रही थीं. अब सरकारी आदेश के तहत उन्हें हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय पूल आवास बंगला नंबर 39 में स्थानांतरित किए जाने का निर्णय हुआ है.अब राबडी देवी ने बंगला खाली कर देने का फैसला लिया है तो अच्छी बात है.

Share This Article