बिहार का पहला सिक्स लेन ब्रिज बनकर हुआ तैयार

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार का पहला सिक्स लेन वाला नदी पुल लगभग तैयार हो चुका है। गंगा नदी पर बने इस लगभग 2 किलोमीटर लंबे ब्रिज के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार का संपर्क और भी आसान और सुगम हो जाएगा, जिससे न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि व्यापार में भी बड़ा लाभ होगा। इस पुल का निर्माण एनएच-31 और 80 के हाथीदह जंक्शन से शुरू होकर, बरौनी थर्मल पावर प्लांट से पहले सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क से जुड़ जाएगा। यह पुल पटना और पूर्णिया के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के औंटा से बेगूसराय जिले के सिमरिया के बीच कुल लंबाई 8.15 किमी होगी, जिसमें एक रेलवे ओवरब्रिज और दो रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कर रही कंपनी के सीईओ अभिषेक चौधरी ने बताया कि इस पुल के निर्माण में लगभग 1200 करोड़ की लागत आई है और इसे बनाने में 6 साल का वक्त लगा।

नए साल में पुल के एक लेन का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि मार्च तक दोनों लेन आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। इस पुल का निर्माण न केवल बिहार के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह लोगों के लिए यात्रा को सुरक्षित और तेज भी बनाएगा।

Share This Article