:2 दिन में 22 हत्याएं हुईं, सदन में विपक्ष का हंगामा, BJP बोली- इसके पीछे RJD
सिटी पोस्ट लाइव : होली की छुट्टी के बाद बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है.होली पर पुलिस पर हुए हमलों और हत्याओं को लेकर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा है. विपक्ष ने ASI की हत्याओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया.विपक्ष के विधायकों ने नारे लगाए- खून की होली खेली गई. हाथ में पोस्टर लेकर विधायक पोर्टिको में आए गए. इसके बाद स्पीकर ने मार्शल से कहा- छीन लो पोस्टर. मार्शल ने विपक्ष के विधायकों के हाथ से पोस्टर छीन लिए.पोस्टर में लिखा था- ‘बिहार में हर दिन लूट, हत्या और बलात्कार की घटना घट रही है. नीतीश कुमार के हाथ में तलवार भी थमाया.
विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री सदन से बाहर आ गए .राबड़ी देवी ने कहा- बिहार में होली में 2 दिन में 22 हत्याएं हुई हैं. कहते हैं सुशासन की सरकार है. कहां सुशासन है?’बहन बेटियों का बलात्कार हो रहा है. दरोगा और सिपाही ही मारा जा रहा है तो आम लोगो का क्या होगा. सुरक्षा करने वाले की ही हत्या हो रही है. ये मंगलराज है जंगलराज में दरोगा-सिपाही नहीं मरते थे.BJP विधायक राजेश कुमार ने कहा- ’13 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या है. छोटी-मोटी घटनाएं तो होती ही रहती हैं. बिहार में नीतीश का राज है, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. जो भी घटनाएं हो रही हैं, उसमें RJD के लोग शामिल हैं.
सदन के बाहर RJD विधायक राकेश रौशन ने कहा- ‘2 दिन में 22 हत्याएं हुई हैं. सरकार खून की होली खेल रही है.’ इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- ‘कई मामलों में पुलिस की जांच जारी है. जब खाकी काम शुरू करेगी तो आप खुद ही चलाएंगे कि खाकी कानून को हाथ में ले रही है.कब्रिस्तान के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ. सदन में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की. सिकटा विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर सवाल पूछा था. सवाल पूछने वाले विधायक बैठे रहे. हंगामे के बीच विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया. 2 मिनट बाद सभी विधायक वापस लौट आए.