लव गुरु मटुकनाथ को नई गर्लफ्रेंड की तलाश,कैसी होनी चाहिए प्रेमिका, पोस्ट में किया जिक्र.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : लव गुरु मटुकनाथ चौधरी को एकबार फिर से गर्ल फ्रेंड की तलाश है. उन्होंने बकायदा फेसबुक पर पोस्ट किया है. प्रेमिका में क्या-क्या गुण होने चाहिए पोस्ट में इसका भी जिक्र किया है.मटुकनाथ चौधरी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि ‘आवश्यकता है. एक पढ़े-लिखे समझदार 71 वर्षीय बूढ़े किसान को पढ़ी-लिखी समझदार 50-60 साल के बीच की बुढ़िया चाहिए. बहुत पसंद आ जाने पर उम्र में ढील दी जाएगी.’इस पोस्ट में मटुकनाथ चौधरी ने कई अन्य खूबियां और खासियतों वाली प्रेमिका की तलाश के बारे में जिक्र किया है.मटुकनाथ का ये पोस्ट खूब वायरल है.

साल 2014 में जूली ने मटुकनाथ का साथ छोड़ दिया और पोर्ट ऑफ स्पेन में रहने लगीं. मटुकनाथ ने कहा था कि ‘साल 2013 तक तो सबकुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन साधना के लिए गुरु की तलाश में जूली भटक गईं. वह कई गलत गुरु के संपर्क में आ गईं, जिससे गलत साधना हो गई. ऐसे गलत गुरु के साथ साधना में हुई गलती से जूली मानसिक रोगों की शिकार हो गईं.मटुकनाथ और जूली के बीच दूरी 2014 से बढ़ने लगी. अपनी आधी उम्र की लड़की से प्यार करने वाले मटुकनाथ को जूली की साधना पसंद नहीं आई जिससे दूरियां खाई बनती गईं.साल 2020 में मटुकनाथ अपनी प्रेमिका जूली को लेने सात समुंदर पार भी गए लेकिन जूली ने आने से इनकार कर दिया. इस दौरान मटुकनाथ पर भी कई आरोप लगे. फिलहाल 60 साल के मटुकनाथ बिहार के भागलपुर नवगछिया में एक स्कूल चलाते हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article