लालू यादव के समर्थन मे JDU विधायक लेकिन साथ ही दे दी बड़ी नसीहत.

Rahul
By Rahul

, बिहार में बड़ा खेल होगा क्या?

सिटी पोस्ट लाइव : जेडीयू के चर्चित विधायक गोपाल मंडल आरजेडी सूप्रीमो लालू यादव के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. पहले भी कईबार लालू यादव और तेजस्वी की तारीफ कर चुके गोपालमंडल का मानना है कि लालू प्रसाद यादव को डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान के विवाद में बेवजह घसीटा जा रहा है.  उन्होंने कहा कि लालू यादव ऐसा कर ही नहीं सकते.  उन्होंने पिछड़ों को जगाया और नीतीश कुमार ने बिहार को संवारा है. हालांकि  मंडल ने लालू के शासनकाल में यादवों के अत्याचार और तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के सपने पर भी सवाल उठाए.

गोपाल मंडल का कहना है कि लालू यादव, डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं कर सकते. गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव ने हमेशा पिछड़ों को जगाने का काम किया है.  उन्होंने उन्हें आवाज दी और भूरा बाल (एक जातिवादी शब्द) को समाप्त करने की कोशिश की.  मंडल ने बताया कि लालू यादव महादलितों और हरिजनों के बीच अपना बाल कटवाते थे.  इसलिए, वह अंबेडकर का अपमान नहीं कर सकते.गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव की याददाश्त थोड़ी कमजोर हो गई है. जब उन्हें गिफ्ट दिया जा रहा था, तब वे पैर पर पैर रखकर बैठे थे.  मंडल ने कहा कि बुजुर्ग  लोग भी ऐसे बैठते हैं, नहीं तो पैर फूल जाएगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गोपाल मंडल ने कहा कि अब लालू यादव  बूढ़े हो गए हैं, लेकिन राजनीति का मोह नहीं छूट रहा है. गोपाल मंडल ने लालू-राबड़ी के शासनकाल पर  टिप्पणी करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें मौका दिया था.  लेकिन, उनके शासनकाल में यादवों का अत्याचार पिछड़ों और अतिपिछड़ों पर बढ़ गया था.  इसी वजह से वे सत्ता से बाहर हो गए.  अब यादव जाति को लोग सत्ता नहीं सौंपना चाहते हैं.  सभी जाति के लोग उनसे दूर भाग रहे हैं.

मंडल ने कहा कि लालू यादव ने मुसलमानों को अपने साथ रखा, लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं दी.  अब मुसलमान भी उनसे दूर हो रहे हैं.  उन्होंने लालू यादव को अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना छोड़ देने की सलाह देते हुए कहा कि अब उन्हें मौका नहीं मिलेगा. गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार को सजाने और संवारने का काम नीतीश कुमार ने किया है. उन्होंने पिछड़ों और मुसलमानों को आरक्षण दिया और उनके विकास के लिए कई योजनाएं चलाईं.  पिछड़े और अति पिछड़े लोग उन्हें अपना नेता मान चुके हैं.

Share This Article