नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर बोला हमला.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में शराब तस्करों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. नालंदा जिले में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है.खबर के अनुसार पुलिस शराब की तस्करी और शराब पीने की सूचना पर हरनौत के चेरो बाजार में कथित ग्रामीण चिकित्सक मिथलेश पासवान के यहां छापामारी करने पहुंची थी. चेरो ओपी की पुलिस टीम पर सोमवार रात लगभग आठ बजे बदमाशों ने ईंट और रोड़े से हमला कर दिया. बदमाशों ने पुलिस टीम को घेर कर रोड़ेबाजी की. इस हमले में चेरो ओपी के अध्यक्ष विकेश कुमार और दारोगा भीम पासवान सहित अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की तस्करी और पीने की सूचना सही थी. पुलिस की टीम कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर सत्यापन कर ही रही थी. इस बीच, अन्य बदमाशों ने चारों तरफ से हमला बोल दिया.इसके बाद पास के कई थानों की पुलिस टीम ने पहुंचकर स्थिति को काबू किया. जख्मी अधिकारियों और जवानों का उपचार कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल में कराया गया.लेकिन कोई बाद्माश हाथ नहीं आया.

TAGGED:
Share This Article