लालू यादव से मिले बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवारू, मुलाकात को लेकर हलचल तेज.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :  बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने आज आरजेडी  सुप्रीमो लालू यादव से मुलाक़ात की है.गौरतलब है कि बिहार का प्रभारी बनने के बाद अबतक कृष्णा अल्लावारु लालू यादव से नहीं मिले थे.इसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे.कांग्रेस के अकेले चुनाव मैदान में उतरने की तकलें लगाईं जा रही थी लेकिन आज दिल्ली एम्स में कृष्णा अल्लवारु लालू यादव का कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचे.इस दौरान दोनों के बीच कुछ समय तक मुलाकात हुई है.

गौरतलब है  कि कृष्णा अल्लवारु अब तक लगातार लालू यादव से मिलने से परहेज करते रहे हैं. पटना में कई बार आने के बावजूद वह लालू यादव से मिलने नहीं गए थे. यहां तक कि कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से बिहार चुनाव साथ लड़ने की घोषणा के बाद भी वह लालू यादव से नहीं मिले थे. ऐसे में अब लालू यादव से उनकी यह मुलाकात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.सिटी पोस्ट लाइव ने दो दिन पहले ही ये खुलासा किया था कि तेजस्वी यादव की राहुल गांधी से मुलाक़ात हो चुकी है.सीटों के बटवारे को लेकर दोनों के बीच सहमति बन गई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article