राहुल गांधी का चुनाव ‘फिक्स’ बयान हास्यास्पद: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का पलटवार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “बिहार में चुनाव फिक्स किए जा रहे हैं।” ललन सिंह ने इसे पूर्व हार की तैयारी बताते हुए कहा कि “जब राहुल गांधी जानते हैं कि हारने वाले हैं, तो अब बहाने तैयार कर रहे हैं।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा: “तेलंगाना और कर्नाटक में जीत जाते हैं तो चुनाव सही लगते हैं, लेकिन बिहार में हार दिख रही है तो कह रहे हैं कि चुनाव फिक्स हैं।” गैर राजनीतिक आरोपों पर तीखा तंज ललन सिंह ने कहा कि ऐसे गैर-राजनीतिक और तथ्यहीन आरोपों पर प्रतिक्रिया देना भी बेकार है। जनता सब जानती है और इन बयानों का हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। तेजस्वी यादव को भी लिया आड़े हाथों स्वास्थ्य व्यवस्था पर तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए सवालों पर भी ललन सिंह ने करारा जवाब दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने कहा: “तेजस्वी को अपने माता-पिता (लालू-राबड़ी) के शासनकाल की स्वास्थ्य व्यवस्था याद करनी चाहिए। आज की व्यवस्था कहीं अधिक दुरुस्त और सुदृढ़ है। केवल राजनीतिक लाभ के लिए गलत तस्वीर पेश करना जनता के साथ धोखा है।”

Share This Article