साइक्लिंग से घटा लिया 125 किलो वजन.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : संकल्प शक्ति से कुछ भी संभव है.  अमेरिका में रहने वाले एक शख्स रयान ग्रेवेल ने  नामुमकिन लगने वाला ऐसा कारनामा कर दिखाया है. 34 वर्ष की आयु में ही 220 किलो इनका वजन हो चुका था. रयान के लिए चलना-फिरना भी दूभर होने लगा था.  उन्होंने अस्पताल में सर्जरी जैसी तकलीफदेह प्रक्रिया से गुजरने के बजाय इस समस्या को देसी तरीके से निपटने का फैसला किया. उन्होंने वजन कम करने के लिए साइक्लिंग करने का फैसला किया.

उसने अपना वजन कम करने का अभियान मई 2023 में शुरू किया और अप्रैल 2024 तक 125 किलो वजन कम करने में सफल हो गए. अब उनका वजन 220 किलो से घटकर 95 किलो पर स्थिर हो गया. रयान के मुताबिक, मोटापा घटाने के इस अभियान में उन्होंने साइकल को अपना साथी बनाया. उन्हें जिम में पसीना बहाने की तुलना में साइकल चलाना ज्यादा आसान लगा. इससे घुटनों में भी तकलीफ नहीं होती थी. वह साइकल पर सवार होकर कई-कई किलोमीटर तक की दूरी ते कर लेता था.  उसने साइकल पर मोनो कैंपिंग शुरू की. वह पहाड़ों में, मैदानों में साइकल पर टेंट लेकर निकल जाता और फिर वहां एंज्वॉय करके आता.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

धीरे-धीरे उसका पेट अंदर होता चला गया. साथ ही शरीर के दूसरों पर जमी चर्बी भी कम होती गई. लेकिन वजन कम होना ही उनके लिए काफी नहीं था. मोटापा घटने से शरीर पर जमी चर्बी तो गल गई लेकिन त्वचा ढीली होकर लटक गई, जिससे वे काफी हद तक परेशान रहे. अब इस एक्सट्रा स्किन को हटवाने के लिए वे एक सर्जरी करवाने का प्लान कर रहे हैं. इस सर्जरी के बाद वे पहल की तरह युवा और स्लिम-ट्रिम युवक बन जाएंगे.

Share This Article