Hajipur News:
सिटी पोस्ट लाइव : वैशाली जिला के हाजीपुर से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर आई है.हाजीपुर के गोरौल थाना क्षेत्र में गोढिया सब्जी मंडी के पास एक कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई है. दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार दो युवकों मनोहर कुमार और सरोज पटेल की मौत हो गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक मुजफ्फरपुर से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे.सदर अस्पताल में मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए.
मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोढिया चमन गांव निवासी योगेंद्र शाह के 40 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार एवं खिरखौआ निवासी बैजनाथ पटेल के 42 वर्षीय पुत्र सरोज पटेल के रूप में हुई है.हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है. कार पर सवार होकर सभी मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ीया गांव बारात गए थे.बारात से लौटने के क्रम में गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे गोढिया सब्जी मंडी के निकट कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. घटना के संबंध में गोरौल थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि कार और ट्रक की टक्कर में दो युवक की मौत हो गई. जबकि कार सवार चार व्यक्ति घायल हो गए. चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.