: मच गई अफरा-तफरी, डरकर घरों से भागे लोग
सिटी पोस्ट लाइव :होली के दिन सुबह सुबह देश की धरती हिल गई है. जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. लद्दाख और कारगिल क्षेत्रों में तेज झटके महसूस किये गये हैं.रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 5.2 रिक्टर स्केल पर थी. यह भूकंप सुबह 2:50 बजे 15 किलोमीटर की गहराई पर आया. जम्मू और श्रीनगर में लोगों ने झटके महसूस किए. लेह और लद्दाख दोनों ही देश के भूकंपीय क्षेत्र-IV में स्थित हैं, जो यह दर्शाता है कि ये भूकंप के दृष्टिकोण से अत्यधिक संवेदनशील हैं.
भूकम के तेज झटके से कई मकानों में दरारें आ गई हैं. हिमालय पर्वतमाला के निकट स्थित होने के कारण जम्मू-कश्मीर एक भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है.यहां पर अक्सर भूकंप आते हैं क्योंकि यह क्षेत्र टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण सक्रिय रहता है. लद्दाख और कारगिल जैसे क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की भूगर्भीय गतिविधियां देखी जाती हैं.यदि भूकंप की तीव्रता 5.0 या उससे अधिक होती है, तो इसे सामान्यतः “मध्यम” माना जाता है, जबकि 6.0 या उससे अधिक को “तेज” माना जाता है.इस प्रकार के भूकंप अक्सर नुकसान पहुंचा सकते हैं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां इमारतें कमजोर हैं