कार चालक की हैवानियत: बुजुर्ग को 22 किमी तक घसीटा, फिर शव को दफना दिया

Deepak Sharma

,

सिटी पोस्ट लाइव
सहरसा में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 62 वर्षीय बुजुर्ग को कार से टक्कर मारने के बाद करीब 22 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाया गया, फिर शव को बोरे में बंद कर कार की डिक्की में रखकर गायब कर दिया गया। बाद में शव 12 फीट गहरे गड्ढे से बरामद किया गया। यह घटना कनरिया थाना क्षेत्र के मटखौड़ा इलाके की है। मृतक की पहचान सौरबाजार थाना अंतर्गत चकला निवासी भरत राम के रूप में हुई है।

पुलिस ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार और उसके मालिक की पहचान की, और पूछताछ के बाद मटखौड़ा पहुंची। पूछताछ के दौरान जेसीबी चालक ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसे एक मवेशी दफनाने के नाम पर गड्ढा खुदवाया गया था, लेकिन उसमें मानव शव निकला।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मृतक के बेटे ने बताया कि हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन पिता का शव नहीं मिलने के कारण अंतिम संस्कार अधूरा था। शव मिलने के बाद परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बहुजन समाज पार्टी के ज़िला अध्यक्ष संतोष राम ने भी इस घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।इस दिल दहला देने वाली घटना ने प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे कोई शव को 22 किलोमीटर तक घसीटकर ले जाता है और प्रशासन को भनक तक नहीं लगती?

Share This Article