होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़,ट्रेन के दरवाजे का शीशा तोड़ अंदर जा रहे यात्री.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : होली के  बाद बिहार में ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है. मंगलवार को पटना जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई. यात्रियों को सीट तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पडी. दरवाजा बंद होने पर बाहर के यात्री उसे काफी देर तक पीटते रहे. यात्री खिड़की से अंदर जाते हुए नजर आए. भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई है. लेकिन, इसके बावजूद यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है. यात्री  टिकट आरक्षित कराने के बावजूद अपनी सीट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यात्रियों की अधिक संख्या के कारण ट्रेनों में अव्यवस्था बढ़ गई है. भीड़ से बचने के लिए यात्री अंदर से ही ट्रेन के गेट बंद कर रहे हैं, जिससे अन्य यात्रियों में गुस्सा देखा गया. कुछ यात्रियों ने तो मजबूरी में गेट पर लगे शीशे को तोड़कर अंदर गए. कई लोग ट्रेन के गेट पर या फिर बाथरूम के पास बैठकर यात्रा कर रहे हैं.ट्रेनों में भीड़ का एक बड़ा कारण राज्य से बाहर काम की तलाश में जाने वाले प्रवासी मजदूर हैं. बिहार से पलायन की तस्वीर अगर किसकी देखनी है तो उसे रेलवे स्टेशनों पर जाना चाहिए.रोजी रोटी की तलाश में किस तरह से जान खतरे में डालकर लोग मजदूरी करने बिहार से बाहर जा रहे हैं,इसकी बानगी हर रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिल रही है.

Share This Article