चिराग बोले-चाचा के पास बेनामी संपत्ति, पारस ने कहा-दिल्ली तक की प्रॉपर्टी का हो बंटवारा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की फैमिली में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चरम पर पहुँच गया है. शनिवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है- ‘अगर संपति का बंटवारा हुआ तो बात आगे तक जाएगी.शनिवार को चिराग पासवान खगड़िया के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने अपने चाचा पशुपति पारस पर जमकर हमला किया.उन्होंने कहा कि ‘घर से लेकर दिल्ली तक की संपत्ति का बंटवारा होना चाहिए. इसमें शहरबन्नी, खगड़िया, पटना और दिल्ली की संपत्तियां शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जरुरी हुआ तो चाचा के बेनामी संपति का हिसाब किताब भी किया जाएगा.या

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरभंगा में शनिवार को पूर्व सांसद प्रिंस राज ने कहा- ‘दिवंगत रामविलास पासवान की पत्नी राजकुमारी देवी को घर से निकालने का मामला पारिवारिक था, लेकिन राजनीतिक रंग दिया गया. घर में झगड़ा हुआ तो पड़ोसी को पता नहीं चला, लेकिन पटना वालों को पता चल गया.चिराग पासवान पर तंज कसते हुए प्रिंस ने कहा- ‘आप बिग बॉस नहीं हैं. अगर मां की तबीयत खराब थी तो पटना से डॉक्टर लाना चाहिए था, पत्रकार नहीं. इससे उनकी मंशा साफ दिखती है.’2020 के चुनाव से पहले भी ऐसा ही षड्यंत्र रचा गया था. अब 2025 में फिर वही नाटक दोहराया जा रहा है. पता नहीं 2030 में कौन सा नया मामला सामने आएगा.’

Share This Article