पीएम मोदी के बिहार दौरे के साथ ‘विकास की उड़ान’! पटना-बक्सर से नवीनगर तक, जानें कौन-कौन से
PM Modi Bihar Visit
सिटी पोस्ट लाइव : 29 और 30 मई को पीएम नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर रहेंगे. मोदी की इस बिहार यात्रा के दौरान 6 बड़ी योजनाओं की सौगात बिहार को देनेवाले हैं.पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. पटना हवाई अड्डे का नया टर्मिनल 65,155 वर्ग मीटर में फैला होगा. नया टर्मिनल बिल्डिंग दो मंजिला होगा, जिसमें भूतल से यात्रियों का आगमन और प्रथम तल से प्रस्थान होगा. नए हवाई अड्डे के टर्मिनल में जी+5 पार्किंग की सुविधा होगी, जिसमें प्रथम तल पर पांच कन्वेयर बेल्ट, पांच यात्री बोर्डिंग ब्रिज और 54 से अधिक चेक-इन काउंटर होंगे.
प्रधानमंत्री बिहटा एयरपोर्ट के निर्माणाधीन यात्री टर्मिनल का 29 मई को शिलान्यास करेंगे. इसका कुल क्षेत्रफल 68 हजार वर्ग मीटर होगा. यह परियोजना बिहार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी, जो राज्य को अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क देने के साथ औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई देगी.बिहार बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे. इससे बिहार को 1500 मेगावाट बिजली मिलेगी. नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन के स्टेज-2 के तहत यहां 800-800 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली तीन नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को लगभग 3712 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पटना-सासाराम एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे. इस फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बन जाने से लखनऊ, रांची, कोलकाता और वाराणसी आना-जाना आसान हो जाएगा.पटना शहर को जाममुक्त और खूबसूरत बनाने के लिए रामनगर से कच्ची दरगाह के बीच छह लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. यह पटना रिंग रोड का हिस्सा होगा, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री अपने बिहार दौरे के समय करेंगे.बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर एक नया पुल बनाया जाएगा. यह पुल बक्सर और उत्तर प्रदेश के भरौली के बीच बनेगा, जिसकी लंबाई 3.2 किलोमीटर होगी. तीन लेन का यह पुल पूर्वांचल और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ेगा और इसकी लागत लगभग 368 करोड़ रुपये होगी.