सिटी पोस्ट लाइव : पटना समेत पुरे राज्य में धूप निकलने से ठंड थोड़ी कम हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और पूरे बिहार में ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है 29 जनवरी के बाद रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है. आज हिमालय के तराई वाले 10 जिलों में घना कुहासा और कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी.
हिमालय के तराई वाले 10 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. रात के तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है.समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर जेट स्ट्रीम पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में हावी है. 29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2°C तक की गिरावट होने की संभावना है. आज यानी 26 जनवरी को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में घना कोहरा छाया हुआ है. शेष जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है.
मधुबनी और दरभंगा में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने का पूर्वानुमान है. पटना, बक्सर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर (भभुआ) जिलों के भागों में मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है. राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1-2°C की और गिरावट होने के साथ 6- 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है.आज यानी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6 बजे से 11 बजे के बीच यानी कि झंडोत्तोलन समारोह के दौरान बिहार के सभी जिलों में 06 से 09 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह बना रहेगा. जिलों का न्यूनतम तापमान 07 से 11°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है