3 घंटे के अंदर पाकिस्तान ने तोडा युद्धविराम,श्रीनगर पर गोलाबारी और ड्रोन से हमले.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : हमेशा की तरह इसबार भी पाकिस्तान ने युद्ध विराम तोड़ दिया.भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के तीन घंटे के अंदर पाकिस्तान ने श्रीनगर समेत कई जगहों पर हमला कर दिया.श्रीनगर में लगातार गोलाबारी चल रही है.भारत ने श्रीनगर आर्मी हेड क्वार्टर के पास चार पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है.पाकिस्तान लगातार श्रीनगर पर गोलाबारी कर रहा है.इस हमले में अभीतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.लेकिन लगातार जारी गोलाबारी से अवाम दहशत में है.श्रीनगर के मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला ने हमले का विडियो पोस्ट कर लिखा है-ये कैसा सीज फायर है.श्रीनगर में पाकिस्तान लगातार गोले बरसा रहा है.मिसाइल छोड़ रहा है.

भारत और पाकिस्तान के बात चौथे दिन तनाव चरम पर पहुंच रहा था. पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारत मुंहतोड़ जवाब दे चुका था. शनिवार की रात क्या होगा, इंतजार इस बात को लेकर था. लेकिन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर अचानक एक एक्स पोस्ट आता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप का. आठ लाइन के इस ट्वीट में भारत और पाकिस्तान के युद्ध विराम पर सहमत हो जाने की ऐलान होता है.  ट्वीट में आठ लाइन कुछ ये होती हैं- मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ने पूरी तरह से और तत्काल युद्धविराम पर राजी हो गए हैं. मैं दोनों देशों को कॉमन सेंस और समझदारी के लिए बधाई देता हूं. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!’  

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसके 4 मिनट बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बयान आता है. वह लिखते हैं कि पिछले 48 घंटे से वह और उप-राष्ट्रपति जेडी वेन्स पीएम मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ समेत  भारत और पाकिस्तान टॉप नेताओं के संपर्क में थे. मुझे खुशी है कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर राजी हो गए हैं. इसके ठीक एक मिनट बाद इशाक डार का पोस्ट आता है. वह भारत और पाकिस्तान के बीच तुरंत प्रभाव से युद्ध विराम की पुष्टि करते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!

शाम को पांच बजकर 54 मिनट पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री एक छोटी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच शाम पांच बजे से सीजफायर का ऐलान किया जाता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने 3 बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की और दोनों पक्षों में शाम 5 बजे से पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमति बनी.शाम 6 बजकर 7 मिनट पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि सीजफायर पर सहमति पूरी तरह से द्विपक्षीय है. यानी अमेरिका बीच में नहीं था. विदेश सचिव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई उस बात को दोहराया गया कि भारत और पाकिस्तान मिलकर सीजफायर पर सहमत हुए. भारत ने एक तरह से अमेरिका के उस दावे को खारिज किया कि उसने मध्यस्थता कर दोनों देशों के बीच सीजफायर रुकवाया है.    

लेकिन सीज फायर के तीन घंटे के अंदर ही श्रीनगर पर पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी. ड्रोन से हमले शुरू कर दिए .अब इस सीज फायर को लेकर सवाल उठने लगे हैं.आखिर अमेरिका ने सबसे पहले सीज फायर का ऐलान क्यों किया.अमेरिका क्यों वाहवाही लूट रहा है.अमेरिका के सीज फायर के ऐलान को भारत ने कैसे मान लिया.ये तो भारत के पास मौका था 19 71 की तरह पाकिस्तान को सबक सिखाने का.पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस पाने और बलूचों को आजाद कराने का?

Share This Article