‘रंगीला’ गर्ल उर्मिला का 30 साल का सफर, इमोशनल पोस्ट पढ़कर भावुक हुए फैंस…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अपनी फिल्म के 30 साल पूरे होने पर सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के लेकर एक इमोशनल नोट भी सेयर किया है, जिसको पढ़कर फैंस भावुक हो गए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री की हिट फिल्म ‘रंगीला’ के आज 8 सितंबर, 2025 को 30 साल पूरे हो गए। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के लिए यह फिल्म उनके करियर के लिए लकी साबित हुई। उर्मिला ने इस फिल्म को लेकर एक पोस्ट साझा की है। और साथ में एक इमोशनल नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा- ‘रंगीला, सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह एक अहसास था और आज भी है। इसमें खुशी, उम्मीद, सपने, स्ट्रगल जैसी कई बातें शामिल थीं, यह जिंदगी का एक सेलिब्रेशन था। हर सीन हमें मासूमियत भरी दुनिया में ले जाता है। हर गाने में नवरस थे।’

आगे न्होंने लिखा ‘इस फिल्म से एक मासूम लड़की बड़े पर्दे पर आती है और लोगों के दिलों पर छा जाती है। आज से तीस साल पहले ‘रंगीला’ से आपका परिचय हुआ था। मुझे यकीन है कि आज भी इसमें आपको पहले वाले वक्त में वापस ले जाने की ताकत है। मुझे अपने जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए। इतने प्यार से गले लगाने के लिए और उस मुकाम पर पहुंचाने के लिए शुक्रिया।’

Share This Article