बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार, 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बीजेपी ने बढ़ाया अपना राजनीतिक दायरा

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार में सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इन विधायकों को मंत्री बनाकर बीजेपी ने बिहार में जेडीयू पर अपनी निर्भरता कम करने की रणनीति अपनाई है। लंबे समय से राजद, जेडीयू के पारंपरिक वोट बैंक कुर्मी और कुशवाहा समुदाय को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहा है। आज के विस्तार से यह स्पष्ट हो गया है कि अब बीजेपी भी इस दिशा में कदम बढ़ा रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

  • जीवेश मिश्रा – जाले (भूमिहार)
  • मोतीलाल प्रसाद – रीगा (तेली)
  • राजू सिंह – साहिबगंज (राजपूत)
  • कृष्ण कुमार मंटू पटेल – कुर्मी
  • विजय मंडल – सिकटी (केवट)
  • सुनील कुमार – बिहारशरीफ (कुशवाहा)
  • संजय सरावगी – दरभंगा (वैश्य)

किसने क्या कहा

सभी मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई है। मैं सातों मंत्रियों को शुभकामनाएं देता हूँ। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

– सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री

पार्टी और मुख्यमंत्री ने जो दायित्व हमें सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करेंगे। हर परिस्थिति में पार्टी ने जो सिखाया है, उसे अमल में लाएंगे। समय की कोई कमी नहीं होती, बस हमें लगातार काम करते रहना है। पार्टी और मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

जीवेश मिश्रा, मंत्री

जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करूंगा। पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। सरकार में मंत्री के तौर पर भी अपनी भूमिका को ईमानदारी से निभाऊंगा और पूरी मेहनत से कार्य करूंगा।

– मोतीलाल प्रसाद, मंत्री

पार्टी और मुख्यमंत्री ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। हम पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और इसी दिशा में विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे। चुनाव जीतकर बिहार के विकास को प्राथमिकता देंगे।

– राजू सिंह, मंत्री

दूसरा कोई नीतीश कुमार नहीं हो सकता। नीतीश कुमार एक विचारधारा हैं। एनडीए सरकार ने जो दायित्व हमें दिया है, हम उसका जिम्मेदारी पूर्वक पालन करेंगे। नौजवानों में एक खास ऊर्जा होती है इसबिए उनसे अपेक्षा है कि अपनी ऊर्जा का उपयोग अच्छे कार्यों में करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी।हालांकि समय कम है लेकिन रिजल्ट बेहतर देने का प्रयास करेंगे।

– कृष्ण कुमार मंटू, मंत्री

हम पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और इसी दिशा में विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे। पार्टी और मुख्यमंत्री ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। हम पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और इसी दिशा में विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे।

– विजय मंडल, मंत्री

Share This Article