लालू परिवार में ‘महायुद्ध’! रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी और संजय यादव पर बोला सीधा हमला, ट्वीट से मचा हड़कंप…

Ritu Raj

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तेजस्वी यादव को पार्टी का ‘कार्यकारी अध्यक्ष’ बनाए जाने के फैसले ने परिवार और पार्टी के भीतर की रार को सतह पर ला दिया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए मोर्चा खोलते हुए सीधे तौर पर तेजस्वी यादव और उनके करीबी रणनीतिकार संजय यादव को निशाने पर लिया है।

रिपोर्ट कार्ड पर सवाल: “नतीजे झूठ नहीं बोलते”:
रोहिणी ने हार की टीस को शब्दों में पिरोते हुए कहा कि पार्टी के लिए किसने खून-पसीना बहाया और किसने सिर्फ पद का आनंद लिया, यह हालिया लोकसभा और विधानसभा चुनावों के परिणामों से स्पष्ट है। उनका इशारा साफ था कि नेतृत्व की विफलता के कारण ही पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

‘बाहरी सलाहकारों’ पर बड़ा हमला:
रोहिणी का सबसे तीखा हमला तेजस्वी के करीबी संजय यादव की ओर माना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “बाहरी सलाहकारों” ने लालू जी की दशकों की मेहनत और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं के संघर्ष को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों को लालू जी को दरकिनार कर ‘सर्वेसर्वा’ बनाया गया, उनका पार्टी में योगदान क्या है?

“लालूवाद को किया जा रहा तहस-नहस”:
रोहिणी ने भावुक होते हुए लिखा कि ‘लालूवाद’ की विचारधारा को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने इसे नैतिक साहस की लड़ाई बताते हुए कहा कि अगर जवाबदेह लोगों में हिम्मत है, तो वे खुले मंच पर आकर इन सवालों का सामना करें। तेजस्वी यादव को आधिकारिक तौर पर कमान मिलने के ठीक बाद रोहिणी का यह हमला बताता है कि RJD के भीतर पुराने वफादारों और नए रणनीतिकारों के बीच की खाई गहरी हो चुकी है। यह केवल एक ट्वीट नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर नेतृत्व शैली के खिलाफ एक बड़ा विद्रोह है।

Share This Article