BPSC 70वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, यहां देखें ताज़ा अपडेट

यहां देखें एडमिट कार्ड से संबंधित ताज़ा अपडेट और डाउनलोड करने का तरीका

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को निर्धारित की गई है। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड इस सप्ताह के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार bpsc.nic.in वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए गए आसान कदमों का पालन करते हुए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

70वीं BPSC का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

1. सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर आपको ‘BPSC 70th Admit Card’ का लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।

3. अपने लॉगिन विवरण भरें।

4. ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. एडमिट कार्ड को चेक करके डाउनलोड कर लें।

कितने पदों पर वैकेंसी?

70वीं बीपीएससी भर्ती परीक्षा इस साल की सबसे बड़ी बीपीएससी भर्ती मानी जा रही है। इस बार आयोग ने 2035 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके साथ ही आयोग ने इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए हैं। 70वीं बीपीएससी के बारे में विस्तृत जानकारी आप BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Share This Article