सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट:8 ट्रांसजेंडर, 11,178 महिलाएं भी बनी सिपाही.

City Post Live

; 21,391 पद के लिए मार्च 2025 तक पटना में हुई थी PET

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार पुलिस के सिपाही की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है. सिपाही भर्ती एग्जाम में कुल 17,87,720 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इसमें से 11,95,101 ने अगस्त 2024 में आयोजित छह चरणों के रिटन एग्जाम दिया था.रिटन के आधार पर 1,07,079 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें 86,539 अभ्यर्थी शामिल हुए. इसमें 53,960 मेल, 32,569 फीमेल और 10 ट्रांसजेंडर शामिल हुए.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

.

PET परीक्षा 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक पटना में हुई थी. परफॉर्मेंस के आधार पर कुल 21,391 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें 19,958 बिहार पुलिस और 1,433 बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में नियुक्त होंगे.चयनित अभ्यर्थियों में 10,205 पुरुष, 11,178 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. भर्ती में 8556 पद अनारक्षित हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2140, अनुसूचित जाति के लिए 3400, अनुसूचित जनजाति के लिए 228, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 3842, पिछड़ा वर्ग के लिए 2570, पिछड़े वर्गों की महिला के लिए 655 पद आरक्षित हैं.

Share This Article