JDU में कलह,मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए पटना पहुंचे कई नेता.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :मुजफ्फरपुर जिला जेडीयू  अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है.कार्यकर्ताओं ने   पार्टी कार्यालय मे केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से मुलाक़ात की.विरोधी गुट की बात सुनने के बाद केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि सामने विधानसभा चुनाव है. इसलिए एक साथ रहिए. केन्द्रीय मंत्री ने जिलाध्यक्ष को अहम त्याग कर सभी के घर जाकर तालमेल बैठाने का टास्क दिया. जिला जदयू अध्यक्ष विरोधी गुट को एक दूसरे के गले मिलाकर विवाद का शांत  कराया.

प्रदेश कार्यालय से बाहर आने के बाद जेडीयू  चिंतन शिविर के संयोजक  रंजीत सहनी व वरीय नेता नरेंद्र पटेल ने प्रदेश कार्यालय में हुए फैसले पर एतराज जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का निर्णय लिया. वरीय जदयू नेता नरेन्द्र पटेल ने कहा कि एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर जिला संगठन के बारे में अवगत कराया जाएगा.उन्होंने कहा कि पहले भी मुख्यमंत्री ने निदान कराने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को कहा था.लेकिन  ठोस निर्णय नहीं हुआ.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बैठक में नरेन्द्र पटेल के साथ पंकज किशोर पप्पू,मुख्तार ताबिश,इरफानअहमददिलकश,देवेन्द्र सहनी,श्यामसुदंर पटेल,विनते जौहरा, बेचन महतो ,अभिषेक सिंह ने प्रखंड अध्यक्ष से सही बर्ताव नहीं करने व अन्य आरोप लगाया.शिकायत के बाद जिला के सांगठनिक विवाद को सुलझाने के लिए जल्द दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच कराने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दी.जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने अपने उपर लगे आरोप का खंडन किया.उन्होंने  कहा कि जिन लोगों को संगठन में रुचि नहीं वह विवाद करते रहते है. बूथ कमिटी बनाने में सहयोग करने के बदले जगह-जगह शिकायत करते रहते है.

Share This Article