आरजे महवश से ब्रेकअप के बाद चहल की लाइफ में नई एंट्री? बिग बॉस फेम इस हसीना के साथ देर रात आए नजर!..

Ritu Raj

टीम इंडिया के मशहूर स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले साल मार्च 2025 में बॉलीवुड कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से उनका तलाक फाइनल हो गया था, जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। तलाक के कुछ महीनों बाद चहल का नाम कंटेंट क्रिएटर और आरजे महवश के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, वेकेशन पर जाते हुए भी स्पॉट किया गया, और सोशल मीडिया पर उनकी केमिस्ट्री की खूब बातें हुईं।

लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई कि चहल और महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर लिया है, जिससे ब्रेकअप की अटकलें जोर पकड़ गईं। महवश ने भी इसके बाद कुछ क्रिप्टिक पोस्ट्स डाले, जैसे “फिक्सिंग माय लाइफ”, जिसने इन अफवाहों को और हवा दी। इसी बीच नई खबर ने सबको चौंका दिया है। पिछले हफ्ते मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट के बाहर चहल को बिग बॉस 13 की फेमस कंटेस्टेंट और टीवी पर्सनैलिटी शेफाली बग्गा के साथ देखा गया। दोनों डिनर के बाद बाहर निकले, जहां पैपराजी ने उन्हें कैद कर लिया।वायरल वीडियो और तस्वीरों में चहल काले शर्ट और जींस में नजर आए, जबकि शेफाली ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। दोनों ने कैमरों का सामना करने से परहेज किया, लेकिन फोटोग्राफर्स ने उन्हें अच्छे से कैप्चर कर लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस स्पॉटिंग के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। कई लोग इसे महवश से “ब्रेकअप” के बाद चहल की नई शुरुआत मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि ये महज एक कैजुअल मीटिंग या दोस्ताना आउटिंग हो सकती है। अभी तक न तो चहल ने और न ही शेफाली बग्गा ने इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। चहल की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है, और ये नई अफवाहें फैंस के बीच बहस छेड़ रही हैं। क्या ये सिर्फ संयोग है या कुछ नया शुरू हो रहा है? फिलहाल, सब कुछ अटकलों पर ही टिका हुआ है!

Share This Article