तेजस्वी के सबसे बड़े चुनावी घोषणा को कांग्रेस ने बना लिया अपना,माई-बहिन योजनाकेलिए जारी किया मिस्ड कॉल नंबर.

Manisha Kumari

कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना के लिए जारी किया मिस्ड कॉल नंबर

सिटी पोस्ट लाइव :विधान सभा चुनाव  2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी  एक्शन मोड में है. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तेजस्वी यादव के सबसे बड़े ऐलान “माई-बहिन सम्मान योजना को झटक लिया है. पटना में बुधवार (21 मई) को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने ऐलान किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर “माई बहिन मान” योजना बिहार में लागू की जाएगी. योजना के तहत हर जरूरतमंद महिलाओं को प्रति माह ₹2500 दिए जाएंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि इस योजना का ऐलान तेजस्वी यादव पहले ही कर चुके हैं.इसको लेकर राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं के सामने नाराजगी भी जताई थी.उन्होंने कहा था कि इस तरह की बड़ी योजनाओं का ऐलान कोई अकेले कैसे कर सकता है.महागठबंधन की तरफ से इस योजना का ऐलान किया जाना चाहिए था.अब कांग्रेस पार्टी ने इस योजना के मिस्ड कॉल नंबर जारी कर इसे अपनी योजना बना ली है.अलका लांबा ने कहा, “गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी को कम करने का कांग्रेस प्रयास करेगी. परेशानियों से जूझ रही महिलाओं को योजना के जरिए आर्थिक सहायता मिलेगी. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए अलका लांबा ने बताया कि उन्होंने आधी आबादी को पूरा हक देने की मुहिम शुरू की था.

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महिलाओं के लिए सम्मान की बात है. महागठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा. उन्होंने कहा कि माई बहिन मान योजना का फायदा पहुंचाने के लिए फॉर्म जारी होगा. फॉर्म पर नाम, जगह, धर्म और जाति का जिक्र होगा.अधिक जानकारी के लिए मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किया गया है. राजेश राम ने बताया कि महागठबंधन की बैठक में माई बहिन मान योजना शुरू करने का फैसला लिया गया था.

Share This Article