बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान, चिराग पासवान बने सबसे बड़ी चुनौती

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार,बीजेपी और जेडीयू के बीच 100 से 105 सीटों पर बराबर-बराबर चुनाव लड़ने पर लगभग सहमति बन गई है।लेकिन एनडीए के सहयोगी दलों में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [लोजपा(RV)] को लेकर अब भी गतिरोध बना हुआ है।

लोजपा(RV) की ओर से 40 सीटों की मांग की गई है, जबकि उन्हें लगभग 20 सीटें दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यह मसला अब तक बातचीत में सबसे बड़ा अड़चन बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो बाकी बची सीटें जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) [हम (एस)] और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के बीच बांटी जा सकती हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जद(यू) ने 115 और भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 11 और हम (एस) ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। उस चुनाव में भाजपा ने 74 सीटें जीतकर जद(यू) (43 सीटें) से बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सहयोगी समीकरण को प्रभावित किया था।उस चुनाव में लोजपा ने एनडीए का हिस्सा होते हुए भी जद(यू) के खिलाफ प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन केवल मटिहानी सीट जीत पाई। बावजूद इसके, लोजपा ने कई सीटों पर जद(यू) को हार दिलाई — 64 सीटों पर वह तीसरे स्थान पर रही।एलजेपी की वजह से कई सीटों पर जेडीयू की हार हुई।

चिराग पासवान की अगुवाई में पार्टी ने लड़ी गई सभी 5 सीटें जीतीं और राज्य में 6% से अधिक वोट शेयर हासिल किया। इतना ही नहीं, इन सीटों के अंतर्गत आने वाले 30 विधानसभा क्षेत्रों में से 29 पर पार्टी को बढ़त मिली। इसी प्रदर्शन के आधार पर लोजपा(RV) एनडीए से ज्यादा सीटों की मांग कर रही है।2024 के लोकसभा चुनावों में लोजपा (रामविलास) के अच्छे प्रदर्शन के बाद पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है।सूत्रों के अनुसार इसबार बीजेपी चिराग को नाराज करने के मूड में नहीं है।कम से कम उन्हें 22 सीटों के साथ साथ एक राज्य सभा और एक विधान परिषद् की सीट दे सकती है।गौरतलब है कि चिराग पासवान इसबार पिछले चुनाव से ज्यादा नुकशान एनडीए को पहुंचा सकते हैं।वो जन सुराज के साथ जाकर सारा खेल बिगाड़ सकते हैं।

Share This Article