इस बार एक-एक सीट को तरस जाएगा विपक्ष, एनडीए की पांचों पार्टियों ने मिलकर किया एलान

6 से 10 फरवरी तक तीसरे चरण का सम्मेलन होगा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: जेडीयू कार्यालय में आज एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्ष जुटे और एक साथ मिलकर पत्रकारों से बात की। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा रामविलास प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी मौजूद थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसमें एलान किया गया कि 6 से 10 फरवरी तक तीसरे चरण का सम्मेलन होगा। 6 फरवरी को दरभंगा, 7 फरवरी को मधुबनी, 8 फरवरी को अररिया और किशनगंज, 9 को समस्तीपुर, 10 को वैशाली में संयुक्त सम्मेलन होगा। इसमें पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता संयुक्त सम्मेलन के तीसरे चरण की सूची जारी कर दी गई है। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का पहला चरण पूरा हो गया है। इसमें 9 जिलों में यात्रा पूरी हो चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज कहा कि एनडीए की एकता से विपक्ष एक-एक सीट जीतने को तरस जाएगा। 2025 में फिर से नीतीश यह बात सही होगी। विपक्ष के चेहरे पर हार अभी से दिखने लगी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को जो संस्कार मिला है वह संविधान और लोकतंत्र का माखौल उड़ाने का है। गणतंत्र दिवस समारोह में गांधी मैदान में नहीं जाकर तेजस्वी ने यह साबित कर दिया। तेजस्वी कितने गंभीर नेता हैं, यह बात तेजस्वी यादव ने बता दिया है।

बिहार की जनता को कोई समस्या हो या आपदा है या कोई संवैधानिक कार्यक्रम हो, वे उपस्थित नहीं होते हैं। लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में अपार भीड़ जुट रही है। पूरे तरीके से एनडीए में लोगों की आस्था बनी हुई है। विपक्ष की कोई भूमिका ही नहीं रह गई है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है मुद्दा विहीन हो गया है। बिहार की जनता को एनडीए पर भरोसा है। एनडीए पूरी मजबूती के साथ काम कर रहा है। 2025 में विपक्ष समाप्त हो जाएगा।

Share This Article